बिजनौर में डीपीआरओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
1000094976.jpg
Spread the love

1000094976.jpg

बिजनौर में डीपीआरओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उ.प्र. सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) बरेली की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (प्रभारी) रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता से पूर्व में कराए गए छह विकास कार्यों में अनियमितता की जांच और कारण बताओ नोटिस के निस्तारण के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के कहने पर सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ।
इस संबंध में पीड़ित ने उ.प्र. सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर में लिखित शिकायत की। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर बुधवार को विकास भवन में छापा मारा और आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ बरेली ले गई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर की जा सकती है।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed