झालू-नहटौर रोड पर हादसा: टक्कर के बाद युवक की मौत, दूसरी बाइक चालक फरार

0
1000094954.jpg
Spread the love

झालू-नहटौर रोड पर हादसा: टक्कर के बाद युवक की मौत, दूसरी बाइक चालक फरार

हाइवे पर शराब की दुकान होने के चलते भीड़ लगी रहती है, पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटना हो गई है।

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

झालू। झालू-नहटौर मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना नगर पंचायत की टंकी कंपाउंड के सामने हुई, जहां चलती बाइक का हैंडिल दूसरी बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद दूसरा चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पैदा निवासी चंदन (22) पुत्र चंद्रप्रकाश नहटौर की ओर से बिजनौर जा रहा था। इसी दौरान बराबर में चल रही दूसरी बाइक से उसका हैंडिल टकरा गया। संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

 

शराब की दुकान के कारण लगती भीड़, हादसों का बना खतरा

झालू-नहटौर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के चलते अक्सर सड़क पर भीड़ बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो यहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था की जाए या फिर शराब की दुकान को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed