सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: उमरी कलां में खड़ी गाड़ी को युवकों ने किया आग के हवाले

0
1000094979.jpg
Spread the love

1000094979.jpg

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: उमरी कलां में खड़ी गाड़ी को युवकों ने किया आग के हवाले

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी कलां में मंगलवार देर रात खड़ी एक कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
ग्राम उमरी कलां निवासी तस्लीम अहमद की गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी थी। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज से परिवार के लोग जाग गए। नीचे आकर देखा तो गाड़ी धू-धू कर जल रही थी। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन को काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें गांव के ही एक युवक जुबेर पुत्र इसरार अपने एक साथी के साथ गाड़ी में आग लगाते हुए दिखाई दिया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। बुधवार को तस्लीम अहमद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed