हाथरस में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी,

हाथरस में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, अनुरक्षण कार्य हेतु शटडाउन, अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने सहयोग की अपील
हाथरस। (जितेन्द्र कुमार) शहर में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटरवर्क्स के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान मा० काशीराम योजना फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित अन्य आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने एक पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें। विभाग द्वारा असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।
MANOJ VAISHYA

