एसपी ने किए तबादले, चार निरीक्षक व पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार बने थानाध्यक्ष मुरसान,अचानक फेरबदल से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एसपी ने किए तबादले, चार निरीक्षक व पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
-अचानक फेरबदल से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस तबादला सूची में चार निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक शामिल हैं, जिनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, चंदपा में तैनात अपराध निरीक्षक जयप्रकाश को सादाबाद का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सादाबाद में कार्यरत नदीम असगर को सम्मन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक से हटाकर प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में मुरसान कोतवाली के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।
उपनिरीक्षकों में अरविंद कुमार को आगरा रोड चौकी प्रभारी (थाना सदर कोतवाली) से हटाकर मुरसान कोतवाली का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार वर्मा को लोक शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर वाचक अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
सत्यपाल यादव को पुलिस लाइन से आगरा रोड चौकी (सदर कोतवाली) का प्रभारी बनाया गया है। यदुनाथ सिंह को देदामई चौकी (थाना सासनी) से हटाकर मेंडू गेट चौकी (कोतवाली) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं देवेंद्र पाल सिंह को मुरसान थाना से स्थानांतरित कर देदामई चौकी (थाना सासनी) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अचानक किए गए इन तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और इसे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Jitendra


