शास्त्रीय और सुगम संगीत के युग का अंत:

0
532464.jpg
Spread the love

532464.jpg

​शास्त्रीय और सुगम संगीत के युग का अंत:

,सासनी विद्यापीठ में आशा भोसले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

​सासनी. स्थानीय सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भारतीय सिने जगत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले जी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारी मन से स्वर कोकिला को नमन किया। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने आशा भोसले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आशा जी की आवाज़ ने न केवल भारतीय संगीत को समृद्ध किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक महासागर छोड़ गई हैं। उनकी कमी संगीत जगत में कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। ​शोक सभा में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा।
​इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी प्रिय गायिका के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। समूचा विद्यालय परिसर शोक की लहर में डूबा नजर आया।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed