​नीमा के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 120 बच्चों का हुआ परीक्षण

0
532205.jpg
Spread the love

532205.jpg

​नीमा के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 120 बच्चों का हुआ परीक्षण

​सासनी. नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को नीमा हाथरस इकाई द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित इस शिविर में लगभग 120 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें निःशुल्क औषधि लाभ प्रदान किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ नीमा की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. ज्ञानमणि ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज की छात्राओं ने उपस्थित सभी चिकित्सकों का टीका लगाकर भव्य स्वागत किया। नीमा के सचिव डॉ. लोकेश शर्मा ने संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया नीमा की स्थापना 13 अप्रैल 1948 को हुई थी। आज पूरे भारत में इसकी लगभग 1300 शाखाएं जनहित में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही हैं। यह आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों का एक ऐसा संगठन है जो सदैव जनसेवा के लिए कटिबद्ध है.
​शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों और शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया,जिलाध्यक्ष ​डॉ. वीरेंद्र कुमार उन्होंने चिकित्सकों की एकता पर बल देते हुए कहा कि हाथरस नीमा हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय (उपाध्यक्ष) इन्होंने ‘मोटा अनाज’ के फायदों के बारे में बताते हुए इसे आहार में शामिल करने की प्रेरणा दी। ​डॉ. अखलेश कुमार व डॉ. मनेन्द्र त्रिगुनायत बच्चों को स्वच्छता के महत्व और बीमारियों से बचाव के तरीके समझाए। ​महिला स्वास्थ्य जाँच डॉ. नीतू सिंह और डॉ. अलका सेंगर ने कॉलेज की महिला अध्यापिकाओं एवं छात्राओं का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया। ​कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। नीमा की ओर से विद्यार्थियों को फल, बिस्किट और चिप्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक कुमार ने किया और समापन ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. अखलेश कुमार (मीडिया प्रभारी), डॉ. मनेन्द्र त्रिगुनायत, डॉ. ज्ञानमणि, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अलका सेंगर, वैद्य पुनीत अग्निहोत्री, डॉ. अंशुल उपाध्याय, पुनीत त्रिवेदी, अरुण कौशिक, मुकेश दिवाकर, संजय यादव, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका यादव, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, महेंद्र सैनी, हनी वशिष्ठ, सतीश अग्निहोत्री, जीतेन्द्र, यश और राकेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed