नगला बाग में दो पक्षों में हुई मारपीट

0
546366.jpg
Spread the love

546366.jpg

नगला बाग में दो पक्षों में हुई मारपीट एक ही परिवार के तीन लोग घायल

सासनी । गांव नगला बाग में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गये, पहले मुंहवाद हुआ फिर थोडी ही देर में जमकर लाठी-डंडे निकल आए और घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें नगला बाग निवासी अमित, राजू और निकिता बुरी तरह घायल हो गए। घटना के दौरान चीख पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर जब घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग निकले। आनन-फानन में परिजन घायलों को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण और प्राथमिक उपचार के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed