ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट पांच घायल

0
IMG-20260409-WA0089.jpg
Spread the love

IMG-20260409-WA0089.jpg

ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट पांच घायल

सासनी. कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई का नगला में गुरुवार की देर शाम रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से फसल ढोने के लिए ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी को देखते ही देखते मारपीट हो हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए । हिंसा के दौरान एक पक्ष से अनिल पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। जब अनिल को बचाने के लिए उनकी पत्नी और दो पुत्रियां आगे आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष से रंजन को भी चोटें आई हैं। परिजन आनन-फानन में सभी घायलों को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed