सासनी विद्यापीठ में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण:

0
IMG-20260410-WA0025.jpg
Spread the love

IMG-20260410-WA0025.jpg

​सासनी विद्यापीठ में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण: नए सत्र की किताबों के साथ खिले बच्चों के चेहरे

​सासनी । विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी में नए शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए पाठ्यपुस्तकों का भव्य वितरण समारोह आयोजित किया गया।
​​विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा ​निःशुल्क पुस्तक वितरण ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ (RTE) के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाएं किसी भी बच्चे की पढ़ाई में रोड़ा न बनें। कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक छात्र को मुफ्त पुस्तकें प्रदान कर हम उन्हें समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य की नींव दे रहे हैं।
​नये सत्र की नई और रंगीन पुस्तकें पाकर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों में अपनी नई कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करने को लेकर भारी उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने भी सरकार और विद्यालय प्रशासन की इस त्वरित व्यवस्था की सराहना की. ​कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर. हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार एवं यश कुशवाहा. ​इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और अनुशासन के साथ अपनी पाठ्यपुस्तकें प्राप्त कीं।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed