बिजनौर: युवक की पिटाई से मौत पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का आश्वासन

0
1000095858.jpg
Spread the love

1000095858.jpg

बिजनौर: युवक की पिटाई से मौत पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का आश्वासन

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। जनपद के चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर में 23 वर्षीय प्रशांत सैनी की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
बताया गया कि 22 मार्च की रात प्रशांत सैनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी से हल्की टक्कर हो गई। मौके पर रुककर मदद करना उन्हें भारी पड़ गया और भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद लड़की के परिजन उन्हें अपने घर ले गए, जहां खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी कई हड्डियां और पसलियां टूट गईं।
गंभीर हालत में उन्हें मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां 25 मार्च को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला प्रभारी ताहिर, जिला सचिव कृष्णा कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नरेन कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित कुमार गोला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला प्रभारी दीपक सिंह, सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार, शेरबाज़ पठान, ओमपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स—–

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि हैजरपुर की यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेकर मारना सभ्य समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आजाद समाज पार्टी हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed