प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ बोले—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ बोले सहभागिता और पारदर्शी भूमि अधिग्रहण नीति से समय पर पूरी हुई महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तम हिंदुस्तान संवाददाता मल्लावां (हरदोई)। देश की महत्वपूर्ण और सबसे लंबी एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य समारोह में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने में किसानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए वे सभी आभार के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहभागिता आधारित विकास मॉडल और पारदर्शी भूमि अधिग्रहण नीति के चलते यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समय में पूर्ण होकर तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति देगा तथा प्रदेश को औद्योगिक, व्यापारिक और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था और अब इसका लोकार्पण भी उनके ही कर-कमलों से संपन्न होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने इसे विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, मंत्री नितिन अग्रवाल, मंत्री असीम अरुण, मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप, मंत्री जसवंत सिंह सैनी तथा मंत्री रजनी तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Ashok Dwivedi

