यूनियन पब्लिक स्कूल में हुआ स्टेम रोबो लैब का भव्य उदघाट्न

0
564006.jpg
Spread the love

564006.jpg

यूनियन पब्लिक स्कूल में हुआ स्टेम रोबो लैब का भव्य उदघाट्न

सासनी. विजयगढ़ रोड़ स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टेम रोबो लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुबह आयोजित हुआ, जिसमें गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान द्वारा माता सरस्वती की छविचित्र के आगे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माननीय ब्लॉक प्रमुख सासनी श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर तथा नगर पालिका हाथरस की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता दिवाकर, जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह व पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी तथा अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं रोबोटिक्स से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल का विकास होगा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग की प्रारंभिक जानकारी व्यावहारिक रूप से प्रदान की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होगी। अन्य विद्यालय से उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों ने भी इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर स्टेम रोबो कंपनी से श्यामेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर आकाश सिंह व माधुरी राजावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed