थ्रेशर में मरम्मत के दौरान लगी आग, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

0
1003709595.jpg
Spread the love

1003709595.jpg

थ्रेशर में मरम्मत के दौरान लगी आग, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

 

 

सासनी। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित गंदे नाले के पास ट्रैक्टर एवं थ्रेशर मरम्मत की दुकानों में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिस्त्री द्वारा थ्रेशर कटर की मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिस्त्री मशीन में काम कर रहा था, तभी कटर से निकली चिंगारी ने उसमें फंसे सूखे अनाज के अवशेष और मौजूद तेल को आग पकड़वा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया।
हालांकि मौके पर मौजूद अन्य मिस्त्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान के आसपास अन्य मशीनें और कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया।
घटना में थ्रेशर कटर का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed