सासनी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सासनी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
सासनी. विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट किया। कतारबद्ध खड़े विद्यार्थियों के उत्साह ने उपस्थित जनसमूह को जागरूक करने का कार्य किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा हमारे वेदों में नारी की शक्ति और सम्मान का विस्तृत वर्णन है। आज हम एक नए भारत के गवाह बन रहे हैं, जहाँ नारी केवल घर की चहारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण का मुख्य स्तंभ बन चुकी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा उपहार बताया। डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की माताओं और बहनों के प्रति राष्ट्र का वंदन और उनके अधिकारों की सिद्धि है। इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य रूप से अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार,राजीव कुमार, भारत सिंह,प्रियंका विनय कुमार,नीरज गुप्ता, अशोक कुमार,महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर,शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार,यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, आदि मौजूद थे.
MANOJ VAISHYA

