नजीबाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

नजीबाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान
ब्यूरो चीफ : बिजनौर
नजीबाबाद। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के विभिन्न ग्रामों में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान ग्राम शेखपुरा आलम, मुस्सेपुर, इस्माइलपुर नगला हरदास, धनसनी, तिशोत्रा, सिकरोड़ा तथा दिनोडी में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रमों में रजत कुमार ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, समर्पण, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. मकसूद चौधरी संस्थापक सदस्य, आजाद समाज पार्टी बिजनौर, रजत कुमार (नेता आसपा एवं संभावित प्रत्याशी वार्ड संख्या 3, ब्लॉक नजीबाबाद), वीरेंद्र कुमार विधानसभा महासचिव, लाईक कुरैशी, विक्रांत, पंकज कुमार, रोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुस्सेपुर में आयोजित कार्यक्रम में दिलीप प्रधान एवं सेक्टर अध्यक्ष योगराज भी मौजूद रहे। सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
A K

