हाथरस गेट थाना प्रभारी नितिन कसाना की संवेदनशील पहल: नशा मुक्ति रैली में दिखी इंसानियत, फटी ड्रेस वाले बच्चों को दिलाई नई यूनिफॉर्म

0
1003760573.jpg
Spread the love

1003760573.jpg

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में सोमवार को आयोजित नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली उस समय खास बन गई, जब पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय चेहरा सामने आया। अक्रूर इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज और रामबाग इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई इस रैली में जहां बच्चों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया, वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की पहल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रैली के समापन के दौरान प्रभारी निरीक्षक की नजर कुछ ऐसे बच्चों पर पड़ी, जिनकी स्कूल ड्रेस फटी और जर्जर हालत में थी। बच्चों की स्थिति देख वे भावुक हो उठे और तुरंत मानवीय पहल करते हुए चार छात्रों को अपने साथ सरकारी वाहन में बैठाकर नजदीकी बाजार ले गए। वहां उन्होंने बच्चों को नई स्कूल यूनिफॉर्म दिलवाई।

नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना की और इसे पुलिस के मानवीय चेहरे का उदाहरण बताया।

नशा मुक्ति जैसे सामाजिक संदेश के साथ-साथ इस तरह की संवेदनशील पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के प्रति उसकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed