2 साल बाद मिला गुमशुदा बालक: सासनी पुलिस की मेहनत लाई रंग, कानपुर से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर, लगातार तलाश के बाद मिली सफलता, हाथरस पुलिस की सराहना, सोशल मीडिया से लेकर जमीनी खोज तक—आखिर मिल ही गया शिवम

0
1003760628.jpg
Spread the love

1003760628.jpg

जनपद हाथरस की थाना सासनी पुलिस ने दो वर्षों की लगातार मेहनत के बाद वर्ष 2024 में गुमशुदा हुए 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2024 को नाई का नगला निवासी अतर सिंह ने अपने पुत्र शिवम उर्फ शिवा के 9 जुलाई 2024 से लापता होने की सूचना थाना सासनी में दी थी। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सासनी पुलिस ने गुमशुदा बालक की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया। सोशल मीडिया, पम्पलेट, न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही विभिन्न जनपदों में पुलिस टीमों को भेजकर लगातार खोजबीन की गई।

4 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बालक कानपुर में रहकर कबाड़ इकट्ठा कर जीवन यापन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

बालक को थाने लाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दो वर्षों तक लगातार किए गए प्रयासों के बाद मिली इस सफलता को पुलिस की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण माना जा रहा है। परिजनों ने बच्चे के सकुशल मिलने पर हाथरस पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed