वाहनपुर में पुतला दहन रोकने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान, सपा नेता रामनारायण काके ने दिया समर्थन,ग्रामीणों को कथित धमकी के विरोध में एकजुटता का संदेश, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

हाथरस। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वाहनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके द्वारा पुतला दहन को रोकने वाले ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व कथित रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा कृषक कन्या इंटर कॉलेज में गांव की महिलाओं एवं छात्राओं को बुलाकर कुछ नारे लगवाए गए थे। इसके बाद गांव की महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पुतला दहन की कार्रवाई को रोक दिया। मामले की जानकारी गांव के कार्यकर्ता गौरव वाल्मीकि द्वारा रामनारायण काके को दी गई थी।
कार्यक्रम में रामनारायण काके ने गांव की महिलाओं डोली सूर्यवंशी, अनीता वाल्मीकि, खुशहाली, राम सूर्यवंशी, शोएब खान, नागपाल सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और वे हर सुख-दुख में ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे।
सम्मान समारोह को गौरीशंकर बघेल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, शैलेंद्र कुमार सेंगर, सुरेश जादौन, अतुल कुमार सेंगर, बृजेश ठाकुर एवं इरशाद अली सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, वर्षा, शकुंतला, सुंदरी, कविता, भारतेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, बशीर खान, सूरज, श्याम, सियाराम, यादराम सिंह, रहमान, सुनील कुमार, आर्यन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jitendra

