बुद्ध पूर्णिमा पर सामाजिक समृद्धि समारोह का आयोजन, ग्राम सिंघर में उमड़ा जनसैलाब, दीप प्रज्वलन कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, प्रसादी वितरण में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी

हाथरस। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह द्वारा सामाजिक समृद्धि समारोह एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन राही एडवोकेट तथा चेयरमैन प्रत्याशी रहे लल्लन बाबू एडवोकेट ने तथागत बुद्ध के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अतिथियों का फूलमालाओं एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत उपस्थित ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर बृजमोहन राही एडवोकेट ने कहा कि दुनिया के अधिकांश धर्म कहीं न कहीं हिंसा की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन बुद्ध धम्म ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो शांति और अहिंसा का प्रबल समर्थन करता है।
लल्लन बाबू एडवोकेट ने कहा कि जिन देशों ने बुद्ध धम्म को अपनाया है वे आज वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रहे हैं, जबकि भारत जहां से बुद्ध धम्म का उद्भव हुआ, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अभी भी पिछड़ रहा है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने बुद्ध धम्म को सत्यमार्ग की ओर ले जाने वाली धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित व्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का आडंबर या पाखंड नहीं है, यह पूरी तरह तर्क और विज्ञान पर आधारित है।
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, रामबाबू, हुकम सिंह, कोमल सिंह, सोनू कुमार, विसंबर, मूलचंद, मोहम्मद सादाब, खैर मोहम्मद, प्रेम सिंह, श्यामू, भगवती, सुरेंद्र सिंह, रामजीलाल, आशीष कुमार, सुमित कुमार, देवदत्त, अरुण कुमार, देवेश कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार, लक्की गौतम, सौरभ कुमार, दिवाकर, जीतू कुमार, अभिषेक गौतम, डेम्बर सिंह, मंतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
Jitendra

