लेन-देन विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, -तमंचे की बट से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल -थानों पर सुनवाई न होने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

0
1003753827.jpg
Spread the love

1003753827.jpg

सासनी। क़स्बा के मोहल्ला छिपेटी निवासी राजुद्दीन पुत्र बशीर खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना हाथरस गेट व थाना सासनी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित ‘जय हिन्द बैंड’ का संचालन करता है। उसका आरोप है कि विपक्षी पंकज पुत्र राकेश पर उसके लगभग 80 से 90 हजार रुपये बकाया थे। बैंड में काम पर न रखने से नाराज होकर पंकज ने रंजिश पाल ली।

आरोप है कि दिनांक 28 अप्रैल की देर रात ग्राम रुहेरी में कार्य के दौरान पंकज ने अपने भाई सौरभ सहित अन्य साथियों भूरा, मंगला, राहुल व 4-5 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर राजुद्दीन एवं उसके भतीजे कादिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तमंचे की बट व नुकीले हथियार से कादिर का सिर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद रफीक, अकबर व यूनुस बीच-बचाव न करते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद से आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। राजुद्दीन ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद थाना हाथरस गेट और थाना सासनी पुलिस द्वारा अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे वह न्याय के लिए भटक रहा है। उसने यह भी कहा है कि उसके पास आरोपियों के नशे में अभद्रता करने के वीडियो और लेन-देन के दस्तावेज मौजूद हैं, फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी कराने तथा घायल कादिर का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed