सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो किशोरियों को लगवाएं एचपीवी वैक्सीन।

0
1010640086.jpg
Spread the love

1010640086.jpg

सर्वाइकल कैंसर से
बचना है तो किशोरियों को लगवाएं एचपीवी वैक्सीन।
विधायक
पिपरौली।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाना सबसे प्रभावी उपाय है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के 90 फीसदी मामलों को रोकने में सक्षम है। सरकार की ओर से टीकाकरण कराया जा रहा है।उपरोक्त बातें विधायक प्रदीप शुक्ला ने सीएचसी पिपरौली में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के दौरान कहीं।
अधीक्षक डा.शिवानंद मिश्रा ने कहा कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्से और अन्य कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। महिलाओं में बढ़ते गर्भाशय कैंसर के खतरे को देखते हुए इसके रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के टीकाकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गर्भाशय कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से इससे बचाव संभव है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मी अभिभावकों को जागरूक करने के साथ-साथ किशोरियों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका रहेगी, जो घर-घर जाकर लोगों को इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी देंगी। इस दौरान रवि प्रताप सिंह,कौशल पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed