बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा का दीप प्रज्वलित, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया नमन*

*बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा का दीप प्रज्वलित, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया नमन*
लखनऊ। आज दिनांक 13/4/26 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अमौसी गांव में स्थित उनकी प्रतिमा पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता एवं न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वह सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए, तभी हम उनके सपनों का भारत बना सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता बुथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सभी लोग उपस्थित रहे सभी ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के जयकारों और उनके सिद्धांतों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Ashok Dwivedi

