पीएनसी अधिकारियों संग हाईवे मार्ग व्यवस्था पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

0
1010962351.jpg
Spread the love

1010962351.jpg

*पीएनसी अधिकारियों संग हाईवे मार्ग व्यवस्था पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*
आज दिनांक 30.04.2026 को पीएनसी अधिकारियों, माननीय विधायक जी के प्रतिनिधि एवं पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में शांति नगर, स्कूटर इंडिया, दरोगा खेड़ा क्षेत्र के संबंध में महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्बू शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान हाईवे निर्माण के कारण क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों को आवागमन में हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से रोड पार करने हेतु सुरक्षित एवं सुगम रास्ता उपलब्ध कराने के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने हाईवे के कारण उत्पन्न हो रही दैनिक परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।
पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए अधिकारियों से मांग की कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड पार करने के लिए समुचित मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीएनसीअधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्रहित में सकारात्मक पहल के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं माननीय विधायक प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed