पुरानी सब्जी मंडी के पास इंडिया मार्का हैंडपंप खराब

0
589916.jpg
Spread the love

589916.jpg

पुरानी सब्जी मंडी के पास इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, पेयजल के लिए मचा हाहाकार

​सासनी। तेज गर्मी से परेशान कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी मे पिछले कई दिनों से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के कारण निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और धूप के बीच पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी हैंडपंप पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। पेयजल की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र के निवासी अकबर खां, दिनेश कुमार, बेनामी, जितेंद्र सिंह और गुड्डू ने बताया कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
​इस मामले पर चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया है कि हैंडपंप की खराबी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया है कि मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि जनता को हो रही इस असुविधा से राहत मिल सके। पानी की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग को मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही नल को ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। राजीव वार्ष्णेय, चेयरमैन

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed