जरौली में नवनिर्मित रामलीला मैदान का भव्य लोकार्पण, डॉ. विकास शर्मा की उपस्थिति से बढ़ी गरिमा , ग्रामीणों में उत्साह, सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई दिशा

0
1003732660.jpg
Spread the love

1003732660.jpg

हाथरस। तहसील सासनी के ग्राम जरौली में आज नवनिर्मित रामलीला मैदान का भव्य लोकार्पण बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री हाथरस रुपेश उपाध्याय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सासनी भाजपा राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कोमल सिंह तोमर, बबलू कौशिक, राकेश गुप्ता, मुकेश चौधरी (प्रधान पति), विजय चौधरी, छीतरमल चौधरी और राजकुमार चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेबी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि यह रामलीला मैदान गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा तथा परंपराओं को और मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला मैदान केवल एक आयोजन स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मंच गांव में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त करेगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आगंतुकों का आभार जताया। यह आयोजन ग्राम जरौली के विकास और सांस्कृतिक पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed