मेहनत लाई रंग: हाथरस की राधिका चौधरी ने हाई स्कूल में जिले में पाया 9वां स्थान

0
1003732233.jpg
Spread the love

1003732233.jpg

हाथरस। जनपद की मेधावी छात्रा राधिका चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर हाई स्कूल परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए पूरे जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बाला पट्टी निवासी राधिका चौधरी, लालता प्रसाद की पुत्री एवं पातीराम की पौत्री हैं। वह वर्तमान में सेठ हरिचरनदास बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की छात्रा हैं। राधिका ने प्रारंभिक शिक्षा से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय के शिक्षकों ने राधिका की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी लगन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राधिका भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगी।
उधर, परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर राधिका की सफलता का जश्न मनाया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने भी राधिका को बधाई देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
राधिका चौधरी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed