मंझिला पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक  

0
IMG-20260411-WA0044.jpg
Spread the love

IMG-20260411-WA0044.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

 

​कैमी गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के गुर

 

​मंझिला, हरदोई। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को मंझिला पुलिस ने सक्रियता दिखाई। क्षेत्र के ग्राम कैमी में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

 

​हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

​चौपाल के दौरान मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रामाकांत सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बेझिझक 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) का उपयोग करें। पुलिस ने मौके पर पंपलेट वितरित कर इन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाई।

 

​साइबर अपराध और सुरक्षा पर चर्चा

 

​कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों से आगाह किया गया। टीम ने साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल इस नंबर पर सूचना दें। साथ ही, छोटी बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की बारीकियों को समझाते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

 

​स्वावलंबन और आत्मरक्षा का दिया संदेश

 

​पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) के छोटे-छोटे उपाय भी सिखाए गए ताकि वे विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकें। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रामाकांत सिंह, आरक्षी योगेन्द्र कुमार यादव और महिला आरक्षी साधना सहित गांव की महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed