अवैध कट बंद होने पर भड़के लोग, लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम

0
1009341376.jpg
Spread the love

1009341376.jpg

अवैध कट बंद होने पर भड़के लोग, लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर 20-25 लोगों ने किया हंगामा, यातायात बाधित

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम अवैध कट बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित अंग्रेजी मदरसा के सामने डिवाइडर पर बने अवैध कट को जेसीबी मशीन से बंद कराया गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर आसपास के 20-25 लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सहयोग से लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और मार्ग अवरुद्ध रखा।
बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका और जाम खुलवाया गया। पुलिस के अनुसार, अवैध कट के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहती थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और करीब 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed