नकाबपोश महिला-पुरुष ने दिनदहाड़े उड़ाया नकदी भरा गल्ला, कैमरे में कैद घटना

0
1000108785.jpg
Spread the love

1000108785.jpg

दिनदहाड़े दुकान से नकदी भरा गल्ला चुराकर ले गए नकाबपोश चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

किरतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर में दिनदहाड़े एक कोल्ड ड्रिंक व्यापारी की दुकान से नकदी से भरा गल्ला चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देकर एक नकाबपोश महिला और एक पुरुष मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव भोजपुर निवासी सचिन कुमार कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करते हैं। घटना उस समय की है जब दोपहर में वह अपनी दुकान बंद कर आसपास की दुकानों पर ऑर्डर लेने गए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर एक महिला और एक पुरुष, दोनों चेहरे ढके हुए, दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे और गल्ला उठाकर फरार हो गए।
पीड़ित सचिन कुमार के मुताबिक, गल्ले में लगभग 1 लाख 38 हजार रुपये नकद रखे थे। चोरी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed