खेत की रखवाली कर रही महिला पर हमला,

0
583242.jpg
Spread the love

583242.jpg

खेत की रखवाली कर रही महिला पर हमला, घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़

​सासनी. कोतवाली क्षेत्र के गांव मिया नगला में कुछ लोगो द्वारा एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
​गांव मियां नगला निवासी प्रीति पत्नी रंजीत कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि घटना शाम करीब 6 बजे की है। उस समय वह अपने खेतों पर ककड़ी (खीरा) की फसल की रखवाली कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव की ही नामजद आए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे । जब इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की आंख के नीचे चोट आई। ​पीड़िता का आरोप है कि जब वह घायल अवस्था में अपने घर पहुंची, तो नामजद वहां भी आ गए । उसने शोर मचाकर अपने भाइयों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर घर के अंदर घुसकर पीड़ित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, और घर में तोड़फोड़ की।
​परिजनों को भी नहीं बख्शा
​बीच-बचाव करने आई पीड़ित की सास और देवर को भी लोगो ने बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट में सास के हाथ में और देवर की आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। ​इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी के संज्ञान में मामला आने के बाद, पुलिस ने तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed