मीतई मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और बूथ प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण -सरकार की उपलब्धियों पर अंतिम सत्र में हुआ विस्तार से मंथन

भारतीय जनता पार्टी के मीतई मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन 11 व 12 अप्रैल 2026 को रूद्र फार्म हाउस, तरफरा रोड पर किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद अनूप प्रधान एवं विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में भाजपा का इतिहास एवं विकास, वैचारिक आधार, कार्यपद्धति, संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन विषयों पर एसपी सिंह चौहान, रामवीर सिंह परमार (पूर्व जिला अध्यक्ष), सुनील गौतम (जिला उपाध्यक्ष), योगेंद्र गहलोत और एशियाड कुलश्रेष्ठ सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय नागर ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्याम मिश्रा, बृजेश गौतम, सत्यभान सिंह, पिंटू खटीक, नीरेश कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार गुप्ता, अंकुर अग्निहोत्री, गिरीश कुमार शर्मा, कमलकांत, अतुल चौधरी और रवि माहौर सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
शिविर के अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि योगेंद्र गहलोत ने सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण शिविर को सफल बताया।
Jitendra

