पुत्र वियोग सह न सकी मां, दिल का दौरा पड़ने से मौत

0
1003665071.jpg
Spread the love

1003665071.jpg

बेटे की मौत का सदमा सह न सकी मां, दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत से गांव में मातम

 

उत्तम हिन्दुस्तान, हाथरस
सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार रात एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा उनकी मां राजवती देवी सहन नहीं कर सकीं और उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। एक ही रात में मां-बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
बताया जाता है कि मंगलवार शाम राजकुमार को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट हुई। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादाबाद ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
जब उनका शव गांव पहुंचा और मां राजवती देवी को बेटे की मौत की खबर मिली, तो वह इस गहरे सदमे को सहन नहीं कर सकीं। पुत्र वियोग का आघात उनके लिए असहनीय साबित हुआ और कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी भी मौत हो गई। राजकुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे दो छोटे भाइयों व दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस असमय निधन से जहां बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बुधवार सुबह जब एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां उठीं, तो पूरा शेरपुर गांव गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और हर व्यक्ति इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed