नेकी की दुकान द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण, 100 से अधिक बच्चों को मिला लाभ

0
1003665089-0.jpg
Spread the love

1003665088-1.jpg 1003665089-0.jpg

नेकी की दुकान द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण, 100 से अधिक बच्चों को मिला लाभ

 

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ सामाजिक संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे निःशुल्क पुस्तक वितरण अभियान में अब तक 100 से अधिक बच्चों को पुस्तकों के पूरे सेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर के तहत कक्षा 6 से 12 तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक ओर अभिभावकों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर पुस्तकों के पुनः उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में सहयोग और साझा करने की भावना भी विकसित होती है।
इस अवसर पर नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन सहित अनेक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed