सासनी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

0
549406.jpg
Spread the love

549406.jpg

सासनी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

, छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन को मंच पर जीवंत किया

उत्तम हिंदुस्तान संवाददाता

​सासनी. विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ‘नारी विभूति’ रहीं, जिसके तहत छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और शौर्य पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।​अलीगढ़ से पधारे मुख्य अतिथि इंजीनियर के.सी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण आज के समय की सबसे अनिवार्य सामाजिक आवश्यकता है। समाज की प्रगति और देश के विकास का आधार तभी मजबूत हो सकता है, जब महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और सम्मान मिले। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं है, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, कला और राजनीति में अपनी प्रतिभा से विश्व को नई राह दिखा रही है। ​प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने महिलाओं के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं शिक्षा की नींव और संस्कृति की संरक्षक हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज की महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ कॉर्पोरेट और तकनीकी जगत में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो एक स्वस्थ समाज का संकेत है. ​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के साहस को नाटकों और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे पूरा परिसर ‘खूब लड़ी मर्दानी’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed