काम के बहाने बुलाकर युवक से बेरहमी से मारपीट, हालत गंभीर, पत्नी ने थाने में की शिकायत

- काम के बहाने बुलाकर युवक से बेरहमी से मारपीट, हालत गंभीर, पत्नी ने थाने में की शिकायत
उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव लरौठा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव लरौठा निवासी श्यामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को गांव के ही शिवनारायण, नेम सिंह, मुकेश और सतीश उसके पति राजेश को काम के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति को अचेत अवस्था में गाड़ी से ले जाकर रात करीब 9:30 बजे बांगला हॉस्पिटल में भर्ती कराकर चले गए। करीब 12 घंटे बाद उसके पति को होश आया। वर्तमान में घायल का अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसके तीन ऑपरेशन किए जाने की बात डॉक्टरों द्वारा कही गई है।
पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और पति की हालत गंभीर होने के कारण परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jitendra

