भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्षद कैंप कार्यालय में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प*

0
1010515692.jpg
Spread the love

1010515692.jpg

*भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्षद कैंप कार्यालय में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प*
आज दिनांक 06/04/2026 को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्षद कैंप कार्यालय में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने उद्बोधन में पार्षद जी ने कहा कि पार्टी के संस्थापकों के आदर्श, विचारधारा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान कार्यालय में भावपूर्ण वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष प्रेमलता आदित्य यादव, संगीता गुप्ता, नर्मदा गुप्ता, तुषार, राजेश, सुधीर, प्रेम, वंशिका, मोहम्मद, राजवीर, मथुरा प्रसाद, दिव्यांशी, योगेंद्र सिंह, कुमार, धीरज सिंह, स्वाति गौतम, सोनू सिंह, जितेंद्र कुमार, रामखेलावन, दिलीप कुमार, अभिषेक रावत, रामनरेश सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed