मोदी सरकार की नीतियों पर हाथरस कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके का हमला महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रुपये की गिरावट को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप असफल विदेश नीति का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग

0
1003805368.jpg
Spread the love

1003805368.jpg

हाथरस। हाथरस शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा है कि देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने में सरकार की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख प्रभावित हुई है और सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर जनता को भ्रमित कर रही है।

उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने रुपये के लगातार कमजोर होने को भी सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया।
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व बयानों का उल्लेख करते हुए वर्तमान आर्थिक स्थिति पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि सरकार जनता को अलग-अलग तरह की सलाह देकर असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा किए जा रहे प्रतीकात्मक जनसंपर्क कार्यक्रम वास्तविकता से अलग हैं और केवल दिखावा मात्र हैं। योगेश कुमार ओके ने अंत में प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed