पत्रकार हत्याकांड पर आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की उठी मांग

0
IMG-20260408-WA0105.jpg
Spread the love

IMG-20260408-WA0105.jpg

पत्रकार हत्याकांड पर आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की उठी मांग

-लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

-पत्रकारों ने सौंपा प्रार्थना पत्र, सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई आवाज

 

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो, हाथरस
हाथरस। जनपद के पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की निर्मम हत्या से पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर पत्रकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
पत्रकारों का कहना है कि यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए।
पत्रकारों ने यह भी बताया कि मृतक पत्रकार ने घटना से चार दिन पूर्व ही थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था।
इस संबंध में पत्रकारों ने लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
साथ ही पत्रकारों ने जनपद में सभी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान नीरज चक्रपाणि, दीपेश भारद्वाज, शम्मी गौतम, शोभित शर्मा मयंक वशिष्ठ, दीनदयाल सारस्वत, पीसी शर्मा, होमेश मिश्रा, आकाश शर्मा, संभूनाथ पुरोहित, छोटू पुरोहित, राजा पाठक, नीरज गुप्ता, राजदीप तोमर, साहिल अब्बास, उमाकांत पुंढीर, यतेंद्र प्रताप, नरेश कुमार, समीर शर्मा, मोनू मीर, पवन गुप्ता, अनिल चौधरी, मुकेश कुमार, रविंद्र सिंह, जयप्रकाश, विष्णु नागर, धर्मेंद्र कुमार, राहुल दीक्षित और राहुल शर्मा मनोज वार्ष्णेय, प्रशांत दीक्षित, हिमांशु कुशवाहा, गौरव दीक्षित सहित आदि पत्रकार मौजूद थे।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed