पुलिस ने महिलाओं को बताए सुरक्षा और स्वावलंबन के गुर

0
IMG-20260417-WA0008.jpg
Spread the love

IMG-20260417-WA0008.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

​मंझिला, हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथापुरवा (मजरा सिंगोहा) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना मंझिला की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

​सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

​मिशन शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति प्रेरित करते हुए पंपलेट भी वितरित किए।

​हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग

​पुलिस टीम ने किसी भी आपात स्थिति या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। जिनमें ​112 आपातकालीन सेवा, ​1090 विमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,​181 महिला हेल्पलाइन,​108/102: स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा

​साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

​वर्तमान में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों के बारे में विशेष रूप से सचेत किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल या ओटीपी (OTP) साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
​इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति के प्रभारी उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, आरक्षी योगेन्द्र कुमार यादव, महिला आरक्षी उन्नति यादव, सहित गाँव की महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed