जिलाधिकारी की तत्परता से घायल को मिला जीवनदान, सड़क किनारे तड़पते घायल की मदद, काफिला रोक निभाया इंसानियत का फर्ज

हाथरस। मंडी समिति से मथुरा रोड की ओर जा रहे जिलाधिकारी अतुल बस का काफिला उस समय अचानक इगलास अड्डा पर रुक गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति का कुछ समय पहले ही सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हुआ था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने बिना समय गंवाए तत्काल अपनी गाड़ी और सुरक्षा कर्मियों को घायल की सहायता के लिए भेजा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी सहयोग करने की अपील की। तत्पश्चात घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।
जिलाधिकारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता के चलते घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। यह घटना प्रशासन के मानवीय दृष्टिकोण और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण है, जहां एक अधिकारी ने अपने कर्तव्यों से बढ़कर इंसानियत को प्राथमिकता दी।
Jitendra



