27 अगस्त को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
27 अगस्त को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो अमोल श्रीवास्तव
एटा 26 अगस्त 2026 शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला पंचायत परिसर एटा में 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का अच्छे वेतन पर रोजगार के लिए चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना पंजीयन कराना होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुरूप पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।