शान्ति नगर की 13 वर्षीय आशिंका श्रीवास्तव ने खेल जगत में बढ़ाई लखनऊ की शान

Sep 8, 2026 - 14:56
 0  48
शान्ति नगर की 13 वर्षीय आशिंका श्रीवास्तव ने खेल जगत में बढ़ाई लखनऊ की शान

शान्ति नगर की 13 वर्षीय आशिंका श्रीवास्तव ने खेल जगत में बढ़ाई लखनऊ की शान
​लखनऊ। न्यू रहीमाबाद (शान्ति नगर) की रहने वाली 13 वर्षीय उभरती खिलाड़ी आशिंका श्रीवास्तव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर खेल क्षेत्र में शहर का नाम रोशन किया है।
​सेंट थॉमस कॉलेज (शान्ति नगर) में कक्षा 7 की छात्रा आशिंका भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कैम्पस में अपने कोच अभिकर्ष विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। कोच अभिकर्ष के कुशल दिशा-निर्देशन और आधुनिक तकनीकों के बल पर आशिंका के प्रदर्शन में निरंतर निखार आ रहा है।
​अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को देते हुए आशिंका ने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए उन्हें परिजनों से लगातार सहयोग मिलता रहा है। पिता सावंत श्रीवास्तव, माता लवली श्रीवास्तव तथा दादा अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आशिंका की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर लखनऊ का मान बढ़ाएंगी। सेंट थॉमस कॉलेज प्रशासन एवं स्थानीय निवासियों ने भी होनहार खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।