उपायुक्त दक्षिणी महोदय द्वारा चौकी नादरगंज व बदाली खेड़ा थाना सरोजिनीनगर का औचक निरीक्षण ।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय द्वारा चौकी नादरगंज थाना सरोजिनीनगर का औचक निरीक्षण ।
डीसीपी दक्षिणी ने बदाली खेड़ा चौकी का किया औचक निरीक्षण
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) ने सरोजिनीनगर थाना क्षेत्र की बदाली खेड़ा चौकी का औचक निरीक्षण कर कार्यालय, अभिलेखों और साफ-सफाई का जायजा लिया।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, महिला सुरक्षा पर संवेदनशीलता बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।
चौकी नादरगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय,अभिलेखों,आगंतुक रजिस्टर,चौकी परिषर की साफ-सफाई व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया ।
महोदय द्वारा अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं आमजन को होने वाली असुविधा को देखते हुए सतत् भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने तथा चौकी में जन शिकायत रजिस्टर रखने व जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त चौकी पर तैनात पुलिस बल को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए ।