झालू के मौहल्ला चौधरियान में स्थित रेलवे फाटक बुधवार को रहेगा बंद

रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक आवागमन रहेगा प्रभावित

Sep 8, 2026 - 10:28
Sep 8, 2026 - 10:31
 0  86
झालू के मौहल्ला चौधरियान में स्थित रेलवे फाटक बुधवार को रहेगा बंद
झालू के मौहल्ला चौधरियान में स्थित रेलवे फाटक बुधवार को रहेगा बंद

झालू के मौहल्ला चौधरियान में स्थित रेलवे फाटक 49सी बुधवार को 13 घंटे रहेगा बंद

रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक आवागमन रहेगा प्रभावित

उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो बिजनौर

झालू। कस्बा झालू में मौहल्ला चौधरियान में राणा जी के क्रेशर के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 49सी 9 सितंबर 2026 दिन बुधवार को करीब 13 घंटे बंद रहेगा। रेलवे लाइन की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण रेलवे विभाग की ओर से फाटक को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक रेलवे फाटक से वाहनों और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। फाटक बंद होने के कारण इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और रेलवे लाइन के पास अनावश्यक भीड़ न लगाएं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

@akag उत्तम हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर