छात्र मॉनिटर्स से चेयरमैन ने किया सीधा संवाद

Sep 14, 2026 - 08:59
 0  68
छात्र मॉनिटर्स से चेयरमैन ने किया सीधा संवाद

छात्र मॉनिटर्स से चेयरमैन ने किया सीधा संवाद

लखनऊ। एस. आर. ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन एवं एमएलसी सीतापुर श्री पवन सिंह चौहान ने कक्षा 1 से 7 तक के लगभग 450 छात्र मॉनिटर्स के साथ विशेष संवाद बैठक की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की बातों और समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान पर चर्चा की।

श्री चौहान ने बच्चों को एक अच्छा और सफल लीडर बनने के गुण बताते हुए जिम्मेदारी, अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की यह पहल अपने आप में अनूठी है, जहां चेयरमैन केवल शिक्षकों से ही नहीं, बल्कि कक्षा का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों से भी सीधे संवाद कर विद्यालय को बेहतर बनाने के उनके विचारों को गंभीरता से महत्व दे रहे हैं।