छौंक में निकाली स्कूल चलो अभियान रेली

कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार : डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह
,छौंक में निकाली स्कूल चलो अभियान रेली
सासनी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती के आदेश अनुसार विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत छौंक सासनी में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ने मिलकर गांव में स्कूल चलो अभियान रेली निकाली। सासनी स्काउट दल के स्काउट गाइड ने स्लोगन पट्टीकाओं एवं स्काउट बैंड के साथ नारे लगाते हुए पूरे गांव में मार्च पास्ट किया। प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छौंक महेश चंद्र एवं प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों को जागरुक करते हुए स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली के प्रथम चरण की रैली निकाली। रैली में ग्राम वासियों एवं समस्त स्टाफ ज्योति सेंगर, नेहा ओझा, प्रीति सेंगर, सविता, राघव वार्ष्णेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।
MANOJ VAISHYA

