विहिप एवं बजरंग दल ने पुष्प वर्षा कर किया शोभा यात्रा का जोशीला स्वागत

विहिप एवं बजरंग दल ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का किया जोशीला स्वागत
सासनी. क़स्बा मे श्री अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और समाज के प्रमुख लोगों ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल अतिथियों और प्रमुख व्यक्तित्वों को पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने अक्रूर जी महाराज के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी मेला या आयोजन किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं होता, बल्कि यह पूरे समाज की धरोहर है। मेले और शोभायात्राएँ सभी वर्गों को जोड़ने और आपसी समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। हमें ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समरसता का भाव रखते हुए इनमें योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्याभूषण गर्ग (जिला सेवा प्रमुख),योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष),जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री),सचिन भार्गव (सह मंत्री), जयपाल सिंह कुशवाहा आदि। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ अक्रूर जी महाराज के दर्शन किए और धर्म लाभ उठाया।
MANOJ VAISHYA

