शाहाबाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता कपिल मिश्रा
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में दुकानों में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट करने के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, बूढ़ बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्याम सुंदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 05 अप्रैल 2026 को विपक्षी जाहिर, हारिस, पुत्रगण कासिम रजा निवासीगण मोहल्ला वाजिद खेल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी और आसपास की दुकानों पर हमला किया था। आरोप था कि हमलावरों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की, सामान सड़क पर फेंक दिया और दुकान में रखे जरूरी दस्तावेज व नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस की जांच और गिरफ्तारी
थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 200/26 के तहत दर्ज इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। विवेचना के दौरान मामले में धारा 310(2), 352, 190, 191(2) और 191(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्त 1. दारूल खां 2. अमन 3. इरसाद 4. सुमित उर्फ बैचा। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप पाण्डेय, कांस्टेबल सचिन चौधरी, विकास शर्मा, मो0 इरफान और अंकित कुमार की मुख्य भूमिका रही।
Kapil Mishra

