श्री आरके त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने किया ब्लॉक टॉप, अंशिका और कुमकुम बनीं सहपऊ की शान -विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी एवं मैनेजर जितेन्द्र त्यागी की मेहनत लाई रंग, विधार्थियों ने भी निभाया संग उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस सहपऊ (हाथरस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में सहपऊ क्षेत्र के गाँव बासवित्ता स्थित श्री आर. के. त्यागी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। अंशिका प्रथम और कुमकुम द्वितीय स्थान पर : 23 अप्रैल को घोषित परिणामों में छात्रा अंशिका यादव (पुत्री श्री मानपाल सिंह) ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सहपऊ ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमकुम यादव (पुत्री श्री विजयपाल सिंह) ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने जनपद हाथरस की वरीयता सूची में भी स्थान बनाया है। अंशिका ने जनपद में 12वाँ तथा कुमकुम ने 15वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अन्य विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन : विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। मनीष कुमार ने 85%, मुस्कान ने 84%, काजल (राघवेन्द्र सिंह) एवं काजल (श्यामप्रकाश) ने 83%, वन्दना ने 79%, अनुष्का ने 78%, दिव्या ने 77% तथा रोहित चौधरी ने 74% अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रशासन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह : विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी एवं मैनेजर जितेन्द्र त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। क्षेत्र में खुशी का माहौल : ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय के शानदार परिणाम से बासवित्ता गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री आरके त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने किया ब्लॉक टॉप, अंशिका और कुमकुम बनीं सहपऊ की शान
-विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी एवं मैनेजर जितेन्द्र त्यागी की मेहनत लाई रंग, विधार्थियों ने भी निभाया संग
उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
सहपऊ (हाथरस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में सहपऊ क्षेत्र के गाँव बासवित्ता स्थित श्री आर. के. त्यागी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
अंशिका प्रथम और कुमकुम द्वितीय स्थान पर :
23 अप्रैल को घोषित परिणामों में छात्रा अंशिका यादव (पुत्री श्री मानपाल सिंह) ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सहपऊ ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमकुम यादव (पुत्री श्री विजयपाल सिंह) ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं ने जनपद हाथरस की वरीयता सूची में भी स्थान बनाया है। अंशिका ने जनपद में 12वाँ तथा कुमकुम ने 15वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
अन्य विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन :
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। मनीष कुमार ने 85%, मुस्कान ने 84%, काजल (राघवेन्द्र सिंह) एवं काजल (श्यामप्रकाश) ने 83%, वन्दना ने 79%, अनुष्का ने 78%, दिव्या ने 77% तथा रोहित चौधरी ने 74% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रशासन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह :
विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी एवं मैनेजर जितेन्द्र त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
क्षेत्र में खुशी का माहौल :
ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय के शानदार परिणाम से बासवित्ता गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
MANOJ VAISHYA




